गोण्डा।समाजवादी पार्टी के संस्थापक व सूबे के तीन बार मुख्यमंत्री व केंद्र में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि पर सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए मनकापुर सुरक्षित सपा नेता विजय पासवान ने कहा कि नेताजी ने समाजवादी सिद्धांत की पुख्ता नींव पर सपा को खड़ा किया है।

गांव के गरीबों,पिछड़ो व दलितों का नेता होने के कारण उन्हें धरती पुत्र की संज्ञा दी गई है। सपा नेता पवन कुमार सिंह ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी छात्र राजनीति से लोहिया के समाजवादी नीति का पाठ सीखा। छात्रों व युवाओं के वे प्रेरणा स्रोत रहे। पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेताजी समाजवादी सिद्धांतों को धरातल पर उतारने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके प्रयास से गांवों के विकास व पिछड़ी जाति को राजनीति में नई पहचान दिलाई है।इस मौके पर प्रदीप यादव,राकेश,दुर्गा प्रसाद,रहीम,मकबूल अहमद,नायब यादव समेत भारी तादाद में लोगों का हुजूम रहा।

