निशी तिवारी
गोंडा।कर्नलगंज श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति कैलाश बाग में सामाजिक वरिष्ठ प्रबुद्ध जन व पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह,विभाग प्रचारक प्रवीण, संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जागृति शाह,प्रभलीन छाबड़ा ने स्वागत गीत के माध्यम से किया। कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थापक अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ज्ञानी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सामाजिक समरसता, जन जागरण, धार्मिक चेतना, जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बौद्धिक उद्बोधन प्राप्त हुआ। मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर वर्षा सिंह, भैरवनाथ पीठ महंत रामशंकर गिरी, गिरजा शंकर गिरी, सोनवारा बालाजी धाम के महंत बृजमोहन पांडेय, व मौजूद पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र के रूप में माता जी की चुनरी, प्रतीक चिन्ह के रूप में मां की तस्वीर भेंट की गई। मां के दरबार में पूजन का कार्यक्रम आचार्य प्रद्युम्न तिवारी, आचार्य चंदन पांडे, यजमान ओपी तिवारी निशी तिवारी ने पूजा अर्चना संपन्न कराया और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर जनपद के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत समिति के अरुण कुमार वैश्य, अशोक सिंघानिया, राजू मोदनवाल,गणेश वैश्य, शिव भट्ट, विनीत पांडेय, अभिनव सिंह, अमित कौशल, हरि ओम शर्मा , मुकेश सोनी कवि सहित भारी तादाद मे लोग उपस्थित रहे।

