गोंडा।कानपुर में 14 से 16 अक्टूबर को पालिका स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश तृतीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोंडा टेबल टेनिस टीम का चयन ट्रायल का आयोजन आज गोंडा टेबल टेनिस एसोसिएशन ने सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंतनगर में ट्रायल संपन्न हुआ। ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए सचिव डा०प्रत्यूष राज ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष कुमार सिंह , हर्ष वर्धन पांडेय, मोहित जायसवाल, आकर्षित हल्दिया, मो०उजैर, रौनक राज, अरहम खान का चयन किया गया है। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में अथर्व पाण्डेय का चयन किया गया है।
सीनीयर वेटरन अंडर 37 वर्ग में प्रत्यूष राज प्ररिभाग करेंगे।समस्त चयनित खिलाड़ियों को गोंडा टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित दत्ता, सेंट जेवियर स्कूल की प्रधानाचार्या डा० परमिंदर संधू टेबिल टेनिस के पदाधिकारी संतोष गुप्ता,डा० ज्योत्स्ना शुक्ला,संजू छाबरा आदि खेल प्रेमियो ने विजई होने की शुभकामनाए दी है।
निर्णायक मण्डल में मालविका सिंह, सुनील, राजेश कुमार रहे। सभी चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता हेतु दिनांक 13 अक्टूबर को कानपुर के लिए रवाना होंगे ।

