> नामचीन हस्ती बालीवुड की रजा मुराद राजा जैसे तमाम लोग हो रहे शामिल
> 22 जनवरी तक चलेंगी अयोध्या की रामलीला
इमरान अहमद
गोंडा।16 जनवरी से पवित्र नगरी अयोध्या में हो रहे मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामनगरी में फिल्मों में मेन भूमिका निभाने वाले नामचीन हस्तियां प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा में अपनी हाजिरी दर्ज कराने को लेकर कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है। मेरी मां फाउंडेशन के बैनर तले रामनगरी में चल रहे रामलीला में बालीवुड अभिनेता रजा मुराद अहिरावण, लोक गायिका मालिनी अवस्थी मां सबरी, लोक गायक मनोज तिवारी परशुराम, अभिनेता और सांसद रवि किशन लक्ष्मण, अभिनेत्री भाग्यश्री मां सीता, राहुल बूचर भगवान राम की भूमिका निभा रहे है। बावजूद इसके कला क्षेत्र में लोहा मनवाने वाले बड़े कलाकार अयोध्या की रामलीला में अलग-अलग पात्र निभा रहे है।
रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष और निदेशक सुभाष मलिक उर्फ बाबी मलिक ने गोंडा जिले के इटियाथोक में ज्वेलर्स का काम कर रहे नवल किशोर सोनी उर्फ रिंकू सोनी का रामलीला में चयन कर गुरु विशिष्ट का अहम रोल निभाने को दिया। रामघाट में सात दिवसीय चल रही रामलीला में बालीवुड की अनेकों हस्तियां प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा में अपना किरदार निभाकर राम की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन रहे है। सात द्विसीय अयोध्या की रामलीला में नवल किशोर सोनी को मिले किरदार से इलाकाई लोगो में खुशी है, इसके पूर्व इटियाथोक की रामलीला कमेटी में भी नवल किशोर सोनी के चयन पर लोगो ने बधाई दी है।
मां की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में अपने लख्तेजिगर नवल किशोर सोनी का रामनगरी की रामलीला में चयन पर मां गायत्री देवी की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। इलाकाई लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे है। मां ने प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या में हो रहे रामलीला में अपने लख्तेजिगर का किरदार निभाने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

