गोण्डा।शनिवार को मनकापुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुन शिकायतों का तुरंत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश दिया।तहसील मनकापुर में कुल 100 शिकायती प्रार्थना पत्र आए,जिसमें से 20 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया,बाकी को निर्धारित समय पर प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम नेहा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय। और टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश,अवैध कब्जा,चकरोड,नाली,अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें।शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं।उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रश्मि वर्मा,उपजिलाधिकारी मनकापुर,पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर,तहसीलदार मनकापुर सत्यपाल सिंह,नायब तहसीलदार मनकापुर अन्नू सिंह,जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव,परियोजना निदेशक डीआरडीए,जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी,जिला पूर्ति अधिकारी,जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी गौरव स्वर्णकार,जिला प्रवेश अधिकारी संतोष कुमार सोनी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी,एक्सईएएन ग्रामीण अभियंता विभाग,सिंचाई विभाग,लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण,विद्युत विभाग,डीसी उद्योग बाबूराम,बीडीओ बभनजोत,एसएचओ छपिया,मनकापुर,खोड़ारे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

