गोंडा।एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थानों पर गठित एण्टीरोमियो टीम व बीट पुलिस अधिकारियों ने गांवो व स्कूलों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कराने के सम्बन्ध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। और रैली निकालकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन आदि अधिकारों के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं व बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत को लेकर पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़े। अपितु शक्ति दीदी नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवो में उपस्थित होकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।

बुधवार को जिले के सभी थानों की महिला बीट अधिकारीगणों (शक्ति दीदी) अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। शक्ति दीदी टीम द्वारा गांवों, कस्बों में भ्रमण कर बच्चों, महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान 4.0 के बारे में पम्पलेट बांटकर व जनजागरूक करते हुए आत्मरक्षा के बारे में बताया। और हेल्पलाइन नम्बरों 1090,181,112,1076, 1098,108, 102,1930 के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया और उनकी शिकायतों को सुनकर निस्तारित किया गया है।

