इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले के धानेपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां दबंगों ने नाच देखने गए युवक को जिंदा जला दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। यहीं नहीं मामले को लेकर स्थानीय पुलिस अनभिज्ञ बनी हुई है।
शुक्रवार को उस समय में हड़कंप मच गया जब धानेपुर थाना क्षेत्र पंडित परसिया गांव से आया एक परिवार ने अपनी आप बीती बात बताई। बताया जाता है कि घटना एक महीने पूर्व की है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फिलहाल यूपी लाइव टाईम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पीड़ित के भाई जयजय राम पाण्डेय ने बताया कि 17 दिसंबर की रात को गांव में एक मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। जिसमें नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। उसी को देखने उसका भाई गया हुआ था। जहां उसकी कुछ लोगों से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसको जला दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि घटना को लेकर जब पीड़ित परिवार थाने पर गया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। तब वह न्याय के लिए इधरउधर भटक रहा है।

