गोंडा।उजाला क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट गिन्नी नगर अललीपुर मार्ग चंपानगर में मुख्य अतिथि रईस अहमद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने टूर्नामेंट का फीता काट कर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मे उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

ओपनिंग मैच भवानीगंज और गिन्नी नगर के बीच खेला गया गिन्नी नगर टॉस जीता गिन्नी नगर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए भवानीगंज को मौका दिया भवानीगंज ने पहाड़ जैसा एक विशाल स्कोर 10 ओवर में 161 रन बनाया वही गिन्नी नगर टीम को इस मैच को जीतने के लिए 162 रन चाहिए था गिनी नगर टीम 10 ओवरों में मात्र 108 रन ही बना पाई और इस मैच को भवानीगंज ने जीत लिया क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन करता जीतू,अनिल, राजभर, अफसर खान, समी मालिक,शोएब मलिक, अरविंद कुमार,सुरेश ,गुलाम,महबूब, खान,अहमद खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत कियाऔर आभार ब्यक्त किया इस औसर पर अमीर अहमद बेचन शर्मा उस्मान अहमद सद्दाम राजू शर्मा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

