गोंडा।शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में बच्चों को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान में निपुण बनाने, प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पाठ्य पुस्तक आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज चंद्र भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का था। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए विकसित करना है।
मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका 2024/2025 व एनसीईआरटी आधारित कक्षा 1 व 2 की नवीन पाठ्य पुस्तकों पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ प्रीति जायसवाल व पूनम ने प्रार्थना से किया। तीसरे दिवस में अंग्रेजी विषय के सत्र में सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पिछले दिवस की पुनरावृत्ति की गई। ए,०आर० पी० धीरेन्द्र सिंह व अशोक कुमार मौर्य ने अंडरस्टैंडिंग ऑफ टेक्स्ट बुक , डीलिंग विथ एक्सरसाइज आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। ए० आर ०पी ०,गंगेश्वर प्रसाद,घनश्याम मौर्य व संजय कुमार ने ए ब्रिज कोर्स , अंडरस्टैंडिंग ऑफ वर्क बुक बेस्ड ऑन टेक्स्ट बुक,सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एवं शिक्षक संकुल बैठक आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य व प्रस्तुतीकरण किया। ए० आर० पी ०अशोक कुमार ने कहा की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट व राज्य स्तर पर सीमैट प्रयागराज द्वारा की जा रही है। चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी ने किया। ए ०आर ०पी ०धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण दो कक्षा कक्ष में संचालित किया जा रहा है।
संदर्भदाता द्वारा कक्षा 1 व 2 की एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों पर अनेक गतिविधियां संचालित हुई है। ए० आर० पी० संजय कुमार ने कहा कि इस बार 2024/2025 के लिए विकसित किए गए मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका में प्रक्रियात्मक प्रवाह नामक अभ्यास पत्रक जोड़ा गया है जिसका प्रयोग प्रतिदिन किया जाना है । प्रशिक्षण में तकनीकी सहायता अवनीश मिश्रा व प्रदीप शुक्ला द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में नीलिमा चौदारी, निधि पांडे,पूनम तिवारी,वर्तिका सिंह,नीलम यादव,आशा यादव, विनोद कुमार दुबे,सत्य प्रकाश द्विवेदी,संतोष पटेल, रितु तिवारी,नंद कुमार तिवारी,रघुनाथ प्रसाद,सुनीता यादव, स्निग्धा सिंह, प्रियम्बदा पांडे ,प्रदीप कुमार,संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे।

