रुदौली,अयोध्या।एक तरफ़ जहां प्रदेश व केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डंका पीट रही है।महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 102,एंटी रोमियो टीम व सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने जैसे तमाम योजनाएं चला रही है,वहीं कई मामले में स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिलकर मामूली कार्रवाई करके अपना पल्ला झाड़ लेती है और पीड़ित महिलाएं दर-दर भटकने को मजबूर हो जाती हैं।

कुछ ऐसा ही एक मामला अयोध्या जिले के हंसराजपुर मजरे मल्हन पुरवा थाना बाग बाजार का सामने आया है।जहां एक महिला ने शिकायत की है कि वह गांव नदी के किनारे अपनी भैंस चराने के लिए गई थी कि उसकी भैंस चलते-चलते कहीं दूर चली गई तब उसने साहब पुत्र अशरफी निवासी हंसराजपुर से पूछा कि कहीं इधर भैंस को देखा है तब उसने कहा तुम्हारी भैंस जंगल में चली गई है। जब वह भैंस को खोजने के लिए आगे जंगल की तरफ जा रही थी तभी पहले से घात लगाए बुधराम यादव पुत्र दसरथ दीन निवासी हंसराजपुर थाना बाग बाजार अयोध्या ने पीछे से पकड़ लिया और हाथ पकड़ कर कर जंगल के तरफ खींचने लगे।तब मैं अपनी इज्जत बचाने के लिए चिल्लाई तब दोनों लोग धमकी देते हुए भाग गए बोले आज तो बच गयी आगे मैं तुम्हें नहीं छोडूंगा।
इस बाबत में पुलिस क्षेत्रीय इंचार्ज से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आरोपियों पर धारा 170 की कार्रवाई की गई है।अब देखने के बात यह है की छेड़खानी के मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही कितना न्याय उचित है।

