करनैलगंज,गोंडा।करनैलगंज के मोहल्ला गुड़ाही बाजार श्रीरामलीला भवन में श्री रामलीला कमेटी द्वारा लीला का सजीव मंचन किया गया चल रही श्रीराम लीला मंचन में मनुष्य रुपावर प्रताप एवं नारद मोह की लीला दिखाई गई। जिसमें राजा मनु भगवान को अपने पुत्र रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या करते हैं तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु उन्हें पुत्र रूप में प्राप्त होने का वरदान देते हैं। तथा नारद मुनि तपस्या में लीन रहते हैं नारद की तपस्या से देवराज का सिंहासन डगमगाने लगता है।
जिससे भयभीत होकर देवराज इंद्र दूतों को भेजते हैं और पता चलते ही वह कामदेव को ध्यान भंग करने के लिए भेजते हैं। परंतु अनेक प्रयत्न करने के बाद ऋषि नारद का ध्यान भंग करने में कामदेव सफल रहते हैं और अंत में क्षमा मांग कर वापस चले जाते हैं। इतने में नारद को अभिमान हो जाता है और वह यह समाचार भगवान ब्रह्मा के पास देते हैं। भगवान ब्रह्मा जी किसी दूसरे को न बताने का आग्रह करते हैं परंतु नारद जी को अभिमान था वह ब्रह्मा, विष्णु, महेश सभी को बताते हैं। इतने में भगवान विष्णु जी नारद का अपमान तोड़ने के लिए एक माया की रचना करते हैं। जिसमें माता लक्ष्मी जी राजाशील निधि की पुत्री के रूप में माया रहती हैं और इतने में देवर्षि नारद आकाश मार्ग से उधर प्रस्थान करते हैं। बड़ा ही सुंदर नजारा देख राजा सिंह निधि के दरबार में जाते हैं। राजाशील निधि अपनी पुत्री का गुरु विचार करने के लिए नारद मुंशी से आग्रह करते हैं। हस्तरेखा को देखकर नारद के मन में विचार आता है कि क्यों ना इसी से विवाह किया जाए और भगवान विष्णु के पास अपने विचार को रखते हैं। भगवान विष्णु ने उन्हें वानर का रूप दे दिया। शिवजी के गण उन्हें दर्पण दिखाते हैं दर्पण देखकर नारद जी क्रोधित हो जाते हैं और भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि जिस तरह तुमने मुझे वानर का रूप दिया है मेरे साथ छल किया है ऐसे ही त्रेता युग में तुम अपनी पत्नी वियोग में दर दर की ठोकरें खाएंगे और यही वानर तुम्हारी सहायता करेंगे। विष्णु का अभिनय रिंकू पुरवार, शंकर महंत गिरजा शंकर गिरी, शिव निधि आशीष गिरी, नारद दिलखुश, ब्रह्मा शुभम मिश्रा, रुद्र पवन मोदनवाल के साथ अप्पू मोदनवाल, कमल वर्मा, जितेंद्र पटवा, पीयूष शुक्ला, दीपक सोनी, अशीष शाह, विशाल कौशल, मोनू गुप्ता आदि लोगों ने अभिनय किया। मोहित पांडे, कामतानाथ वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, अंकित जायसवाल, अनुज जायसवाल, विशाल कौशल, रितेश सोनी अभिषेक पुरवार, विश्वनाथ शाह, रितेश सोनी, चंद्र कुमार शुक्ला, विश्वनाथ तिवारी, मनीष भट्ट आदि पदाधिकारियों ने सहयोग किया।

