पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
कर्नलगंज,गोण्डा।कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज-परसपुर वाया नवाबगंज रोड पर भारतीय स्टेट बैंक शीशामऊ के सामने मंगलवार की भोर में एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इस हादसे में ड्राईवर,कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं। वहीं एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि ट्रक दिल्ली से ट्रांसपोर्ट का माल लादकर बिहार जा रहा था। मंगलवार भोर में कर्नलगंज-परसपुर मार्ग से होकर जाते समय चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर शीशामऊ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने पलट गया। ट्रक में लदा सामान सड़क किनारे बिखर गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर संदीप और कंडक्टर सचिन को मामूली चोटें आई हैं।
ट्रक के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्रा राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और 112 पीआरबी को सूचित किया। मौके पर पहुंची पीआरबी के पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर से घटना के बारे में पूंछताछ की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि हादसे में चालक-परिचालक सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोट लगी है।

