पंश्याम त्रिपाठी,बनारसी मौर्या
गोण्डा।सेवा पखवाड़े के तहत सीएससी स्वामीनारायण छपिया में एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। 322 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण जिले की मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने 41 लोगो का मानसिक रोगो से सम्बन्धित परामर्श दिया है।
पीएम के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा पखवाडे के तहत सोमवार को छपिया सीएससी पर एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने सेवा पखवाड़े पर लगाये गये स्वास्थ्य विभाग के मेले का उद्घाटन फीता काटा। और दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये विभिन्न जांच स्टालो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारियां ली।और सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधित योजनाओ के बारे में बताते हुए आयुष्मान कार्ड से प्रतिवर्ष पांच लाख रूपए तक मुफ्त मे मिलने वाली गंभीर बीमारो से इलाज के बारे मे बताते हुए लोगो को बताया। और कहा कि सरकार का प्रयास है की इलाज के अभाव में अब कोई व्यक्ति की छति न हो जिसको लेकर मुख्य मंत्री राहत कोष व पीएम फंड से भी गंभीर बीमारियो का इलाज संभव है।
लगाये गये स्टालो के माध्यम से 322 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 41 मानसिक रोगो से पीड़ित को परामर्श के साथ-साथ 135 लोगो का ब्लेड जांच किया गया है।178 लोगो का ब्लेड सुगर एवं ब्लेड प्रेशर की जांच कर। 46 लोगो को परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री वितरित की गयी है। आयुष्मान कार्ड को लेकर 50 व्यक्तियो के आवेदन को सुनकर उसकी प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने के सम्बन्ध कार्य शुरू किया है।
सेवा पखवाडे को लेकर सीएससी स्वामीनारायण छपिया के अधीक्षक अमित कुमार,डाक्टर नीरज गुप्ता,पी एन शुक्ला फार्मासिसट,श्रीमती करिश्मा सिंह बीपीएम,अनीश श्रीवास्तव बीएएम,अनिल कुमार बीसीपीएम,स्टाफ नर्स कनक लता,बबिता चौधरी सहित मानसिक स्वास्थ्य टीम में डाक्टर कार्तिक प्रसाद,स्टाफ नर्स कमला मिश्रा एवं उमेश भारद्वाज ने स्वास्थ्य मेले मे आये लोगो की जांच कर स्वास्थ्य से सम्बन्धित सलाह दी है।

