पंश्याम त्रिपाठी
खरगूपुर,गोंडा।सूबे के प्रदेश कारागार मंत्री दारासिंह चौहान जिले के प्रभारी मंत्री है। वो सप्ताह में दूसरी बार शनिवार को जिले में आये श्री चौहान भाजपा विधायक प्रेमनरायन पांडेय व पार्टी पदाधिकारियों साथ पृथ्वीनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका और सूबे के लोक कल्याण के लिए मंदिर पर भगवान भोलेनाथ से मंगलकारी कामना की।

इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के के साथ जल चढ़ाया और आरती कर मत्था टेका। उन्होने कहा कि पांडवों द्वार स्थापित इस शिवलिंग का दर्शन कर प्रदेश के जनकल्याण की कामना की है। विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पांडेय ने बताया कि जिले के दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और आमजनमानस के हितो के लिए पार्टी हमेशा तत्पर रहे। इसी कडी मे मंत्री लगातार जनपद के हितो के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम, तरबगंज विधायक प्रतिनिधि अनुज शुक्ला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, अंकित सिंह, चंदन सिंह, अनिल सिंह, राजू मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष वजीरगंज, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रतनदेव तिवारी, पिंकू शुक्ला, गिरजाशंकर पांडेय उपस्थित रहे ।

