गोण्डा।हमसफर एक्स0 ट्रेन व चम्पारण सत्याग्रह एक्स0 से यात्री की चोरी गयी मोबाइल जीआरपी गोण्डा पुलिस द्वारा बरामद करते हुए 07 अदद अन्य चोरी की मोबाइल के साथ 03 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी अनुभाग गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार शर्मा थाना जीआरपी गोण्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तुओं की चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं 1 के पूर्वी पुल के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 अदद मोबाइल किया गया। जिसकी कुल कीमत 1,25000 रुपए आंकी गई। दिनांक-19/20-09-2024 की रात्रि मे प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सहित पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन गोण्डा पर संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु की चेकिंग किया जा रहा था । चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं0-1 के पैदलपुल के पास 03 संदिग्ध व्यक्ति मिले जिनकी तलाशी के दौरान 09 अदद चोरी की मोबाइल बरामद हुआ जिसकी कुल किमत करीब 1,25000 रुपए आंकी गई है। पूछ-ताछ पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि भिन्न-भिन्न रेलवे स्टेशन/ट्रेनो से मोबाइल चुराकर नेपाल मे बेंचते है । उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व हमसफर एक्स0 तथा चम्पारण सत्याग्रह एक्स0 ट्रेनो मे मोबाइल चोरी करना बताया गया । गिरफ्तारी के उपरान्त विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण अनीस पुत्र शहजाद नि0 बर्डपुर बाजार पश्चिमी मोहल्ला थाना मोहना सिद्धार्थनगर,बुधेश कुमार पुत्र रामबृक्ष नि0 बार्डनं-9 टोला बनियाभारी थाना कपिलबस्तु, सिद्धार्थनगर,समीर खान पुत्र दोस्त मुहम्मद नि0 बार्ड नं 1 नगर पालिका तौलिहवा थाना जिला प्रशासन कार्या0 कपिलवस्तु नेपाल को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी मनकापुर,उप नि0 सुनील कुमार थाना जीआरपी गोण्डा,हे0का0 अनीस सर्विलांस सेल अनुभाग गोरखपुर,का0 कृष्ण मुरारी सैनी चौकी जीआरपी मनकापुर, हे0का0 कमलेश कन्नौजिया थाना जीआरपी गोण्डा,हे0का0 निजामुद्दीन थाना जीआरपी गोण्डा,हे0का0 कमलेश्वर यादव थाना जीआरपी गोण्डा,का0 शोभित पाल थाना जीआरपी गोण्डा, का0 सेवक राम थाना जीआरपी गोण्डा,हे0का0 विपिन कुमार पांडेय,हे0का0 संजय मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

