गोंडा।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती कार्यक्रम को भव्य और सुंदर बनाने की तैयारी को लेकर गुरुवार को देर शाम को श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में एक बैठक हुई।जिसमें पांच दिवसीय कार्यक्रम पर पर समीक्षा की गई। कार्यक्रम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा।ये जानकारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि 29 सितम्बर को साइकिल रेस प्रतियोगिता और बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता, 30 सितंबर को मास्टर शेफ प्रतियोगिता , छोटे बच्चों की गुढ़रिया रेस प्रतियोगिता, बालिकाओं की एकल नृत्य प्रतियोगिता और महिलाओं की रेटोरियम नृत्य प्रतियोगिता,1 अक्टूबर को दोपहर प्लांटेशन एवं पांट पेंटिंग प्रतियोगिता, फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, कैरम युगल प्रतियोगिताऔर शतरंज प्रतियोगिता होगी। 2 अक्टूबर को पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता, बोरा दौड़ प्रतियोगिता,बेबी रेस प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता( प्रथम चरण), अपनों से अपनी बात मारवाड़ी प्रपंच के साथ और कपल गेम कंपटीशन,म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,एकल नृत्य प्रतियोगिता और समूह नृत्य प्रतियोगिता होगी।
3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाया जायेगा। सुबह ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 9 बजे सुबह पूजन एवं हवन ,9:30 बजे अग्रसेन चौराहे पर माल्यार्पण ,10 बजे आरती थाल प्रतियोगिता,11 बजे मेहंदी प्रतियोगिता,11:30 बजे मंडाला आर्ट ड्राइंग प्रतियोगिता,दोपहर 1 बजे रस्सा कशी प्रतियोगिता, सांयकाल 4 बजे झूलें में ठाकुर जी प्रदर्शनी और व्यंजन प्रतियोगिता, उसके बाद फैंसी,एकल प्रतियोगिता भी होगी।7 बजे से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अंतिम चरण,7.45 बजे समूह नृत्य प्रतियोगिता का कार्यक्रम होगा।और उसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति पुरस्कार वितरण से होगा।ये कार्यक्रम अग्रवाल नवयुवक संघ द्वारा आयोजित किया जाएगा।बैठक के दौरान संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन ,कार्यक्रम संयोजक महेश नहारिया,चेतन अग्रवाल,राजेश बंसल,अनिल मित्तल,,सीए पवन अग्रवाल,चिंटू अग्रवाल,अजय मित्तल,शिव अग्रवाल,अजय मित्तल,प्रदीप गर्ग,राजीव अग्रवाल,सुशील जालान,अजय गर्ग,अनूप गोयल,आयूष केडिया,गौरव केडिया,अमर अग्रवाल,सुधीर तुलस्यान,मुनीष सिंघल,अमित संघई , कमलेश नेवटिया उपस्थित रहे।

