इमरान अहमद
गोंडा।अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने पोर्टरगंज स्थित बालगृह(बालक/बालिका) का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहाँ उपस्थित बालक/बालिकाओं से उनके स्वास्थ्य,भोजन व शिक्षा की जानकारी ली।
श्री हसनैन ने बालक/बालिका गृह में दि जाने वाली भोजन की गुणवत्ता भी परखी।निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज ने बालक/बालिका गृह के कर्मचारियों को साफ सफाई,सुरक्षा और कागजातों को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया।जिसमें अपर जिला जज ने मौजूद बालक/बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट एलएडीसी बृज लाल तिवारी,अंकित वर्मा व बालगृह के प्रदीप गुप्ता और अर्चना श्रीवास्तव सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

