पंश्याम त्रिपाठी/विवेक तिवारी उर्फ शनि
नवाबगंज,गोंडा।थाना क्षेत्र के लौवावीरपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के निकट रहने वाले एक परिवार की बकरी भेड़िया दिन में ही उठा ले गया।

मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव निवासी राम लौटन विद्युत विभाग के आफिस बगल बालू टीले पर छप्पर रख कर रहते व हैं उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी घर के अंदर थी। बाहर बकरियां खूंटे पर बंधी हुई थी। सुबह करीब 9 बजे बकरियों के चिल्लाने पर जब वह बाहर निकली तो देखा भेड़िया एक बकरी लेकर भाग रहा था। अकेली होने के नाते वह कुछ कर भी नहीं पाई। वहीं बकरी गाभिन होने की बात भी उन्होंने बताई। करीब 2 महीने पहिले भी इनकी एक बकरी का बच्चा भेड़िया उठा ले गया था। पास ही मूंजे की झाड़िया हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर भेड़िया यहां दिखाई भी पड़ता है। वन विभाग को सूचना दी गयी थी। मगर देखकर वापस चले गए उसके बाद आज तक कोई नहीं आया।वनविभाग की लापरवाही कही गांव के लोगों पर भारी ना पडे ।

