गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं० 671/24 धारा 303(2), 317(2) बी०एन०एस० से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी अंकित श्रीवास्तव पुत्र दिलीप कुमार श्रीवास्तव निवासी चंदकोटिया नासिरगंज जनपद श्रावस्ती को सर्किट हाऊस रोड़ आश्रय आवास गोण्डा के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक अदद बाइक बरामद किया है।
घटना का विवरण
वादी सुनील कुमार तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी निवासी मिश्रौलिया जानकीनगर, थाना कोतवाली नगर में सूचना दिया था कि दिनांक 23 अगस्त 2024 को वह गाँधी पार्क के पास अपनी मोटरसाकिल सुपर स्पेलण्डर खड़ा कर टहल रहा था कि अज्ञात चोरो द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु०अ०सं० 671/24, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। सोमवार कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अंकित श्रीवास्तव पुत्र दिलीप कुमार श्रीवास्तव निवासी चंदकोटिया नासिरगंज जनपद श्रावस्ती को सर्किट हाऊस रोड़,आश्रय आवास के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक अदद बाइक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
अंकित श्रीवास्तव पुत्र दिलीप कुमार श्रीवास्तव निवासी चंदकोटिया नासिरगंज जनपद श्रावस्ती।
अनावरित एफआईआर
मु0अ0सं0- 671/2024, धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0, थाना कोतवाली नगर, जनपद- गोण्डा
बरामदगी
चोरी की एक अदद बाइक UP43AF9935 बरामद किया है।
गिरफ्तार कर्ता टीम में शामिल
उ०नि० राहुल प्रकाश,
का० अनिल यादव,
का० आकाश व
का० बृजेश द्विवेदी शामिल रहे।

