गोण्डा।बकरी चराने गयी किशोरी नहाते समय घाघरा में बढ़े जलस्तर व तेज बहाव के चलते डूबने लगी। किशोरी को डूबते देख पास में मौजूद दो युवतिया नदी में छलांग लगा दी, ये भी दोनों युवतियां डूबने लगी। कुछ दूर पर मौजूद ग्रामीणों ने तीनों युवतियों को डूबते देख नदी में कूद पडे। कडी मशक्कत के बाद तीनों को नदी से निकाल कर बाहर लाए। और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया।
प्रकरण उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनौली मोहम्मद पुर के लोनियन पुरवा का है। यहां की निवासिनी शिवानी (13) बकरी चराने रविवार को घर से गई थी। इस बीच घाघरा नदी में नहाते समय वो डूबने लगी। वहीं कुछ दूर पर खड़ी आरती (30) व ललिता (32) किशोरी को नदी मे डूबते देख नदी में उसे बचाने के लिए कूद गई। नदी में तेज बहाव के चलते ये दोनों महिलाएं भी डूबने लगी। कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीणों ने नदी में इन सबको डूबते देख वो कूद कर बचाने लगे। काफी मशक्कत के बाद तीनों को नदी से बाहर निकाल पाए। अस्पताल ले जाते समय आरती (30) की मौत हो गयी,जबकि ललिता (30) व शिवानी (13) को ग्रामीणों ने बचा लिया।
थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज नरेंद्र राय ने बताया कि बकरी चराने गयी किशोरी नहाते समय घाघरा नदी में डूबने पर दो महिलाये उसे बचाने नदी मे कूद पडी थी। जिसमें एक युवती की मौत हो गयी। और दो को ग्रामीणो ने बचा लिया है। मृतका का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

