गोण्डा।जिले के छपिया थाना क्षेत्र के बेलहरी खुर्द में बीती रात्रि में एक किराना की दुकान का ताला तोड़ कर चोरो ने दुकान में रखा 45 हजार नगद लगभग पचास हजार का सामान चुरा ले गये। सुबह ग्रामीणों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छपिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपराखुर्द के राजस्व ग्राम बेलहरी खुर्द मे बृहस्पतिवार की रात गांव मे स्थित किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान का सारा सामान उल्ट-पुलट कर तितर बितर कर दिया। और नगदी समेत लगभग एक लाख रूपए का सामान चुरा ले जाने में कामयाब रहे।ग्रामीणों ने दुकान का ताला टूटा देख ग्राम प्रधान समुन्द्रा देवी को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीणों के साथ महिला प्रधान भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रधान ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच-पड़ताल में लगी है।
ग्रामीणों ने बताया की दुकान मालिक रामकुमार मिश्रा तीन दिन पहले परिवार सहित इलाज के लिए लखनऊ गया था। महिला प्रधान ने शुक्रवार को सुबह मोबाइल फोन पर उनको दुकान मे चोरी होने की जानकारी दी तो उन्होने बताया है की दुकान मे 45 हजार नगद रखा था और पचास हजार रुपए से ऊपर का सामान था। प्रधान ने पीड़ित को बताया कि दुकान में कुछ नही बचा है। पीड़ित ने फोन पर प्रधान से कहा कि दवा के लिए रूपये कम पड़ रहे थे। घर रूपये लेने आने वाला था अब चोरी हो गई। अब इलाज कराने मे भी दिक्कत होगी।
महिला ग्राम प्रधान समुन्द्ररा देवी सहित गांव के कई लोगो के हस्ताक्षर युक्त चोरी के सम्बन्ध मे लिखित तहरीर के माध्यम से 45 हजार रूपए नगद व पचास हजार रुपए के सामान चोरी होने की पुलिस में सूचना दी है।
इसके पूर्व में भी गांव में लगभग आधा दर्जन घरों में हुई चोरियों को भी पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है। और आरोप लगाया है कि पूर्व में हुई चोरियों का पर्दाफाश नही कर पाई है।चौकी प्रभारी बभनान ने कहा कि घटनास्थल पर जाकर जांच की गई है।जल्द ही चोरों का पता लगा कर चोरी का पर्दाफाश किया जायेगा।छपिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल राय ने कहा कि चोरी की तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

