गोंडा।सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के मौके पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई,और एक गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के साथ ही देश के गृहमंत्री के रूप में अपना योगदान दिया। और हिंदी को राजभाषा दिलाने में सतत प्रयास करते रहे। जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा की पंत जी ने कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में अहम योगदान दिया।
जिससे कृषि क्षेत्र में किसानों ने उपज बढ़ाने में कामयाबी हासिल की। कृषि क्षेत्र में किसानों को आगे बढ़ाने में उनका विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर अरुण कुमार गौतम, विनय प्रकाश त्रिपाठी, सुभाष चंद्र पांडे, शाहिद अली कुरेशी, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, धर्मराज सिंह, मोहम्मद सलीम कुरैशी, विकास मनोहर श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ला, जानकी देवी, विनोद सिंह, टीएन फारुकी, कांग्रेसी कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सगीर खां समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

