कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज भेजवाया गया। ये हादसा गोंडा-लखनऊ हाइवे पर स्थित कर्नलगंज मसौलिया मोड़ के पास हुआ। दुर्घटना में कार व बाईक क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ हाइवे स्थित मसौलिया मोड़ के पास की है। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कार और बाईक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाईक सवार दोनों युवक व कार में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाईक सवार दोनों युवक कर्नलगंज क्षेत्र के गौरा मांझा के निवासी बताए जा रहे हैं। ये दोनों युवक अपने घर से निकलकर जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे ही थे, कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई । इस टक्कर से दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार में बैठी महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया।

