गोंडा।शासन के निर्देशानुसार बुधवार को एनआईसी में जिले के सात नव नियुक्त अवर अभियंताओं को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व जिलाधिकारी नेहा शर्मा, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज संजीव सिंह ने नियुक्ति पत्र दिया।
इसके साथ ही प्रदेश के 12 विभागों के सभी जिलों को मिलाकर कुल 1334 पदों के लिए नव नियुक्त अभियंता,अवर अभियंताओं को एनआईसी में चयनित सात अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान वहां पर उपस्थित सभी अभ्यर्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में हम लोगों को सरकारी विभागों में कार्य करने का अवसर मिला है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार,नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा,एक्सईएएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जेबी सिंह, सहित सभी विभाग के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

