गोंडा।उ०प्र० खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना में जिले के सामान्य वर्ग के 50 लाभार्थियों (दर्जीगिरी हेतु 05 अभ्यर्थी व फल प्रशोधन प्रशिक्षण के लिए 25 अभ्यर्थी) व अनुसूचित जाति के 75 लाभार्थियों (दर्जीगिरी हेतु 05 अभ्यर्थी एवं फल प्रशोधन के प्रशिक्षण हेतु 25 अभ्यर्थी,ब्यूटीपार्लर हेतु 25 अभ्यर्थी) को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का लक्ष्य मिला है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विभाग की वेबसाईट upkvib.gov.in/ पर जा कर प्रशिक्षण के निर्धारित पोर्टल पर इच्छुक अभ्यर्थी के द्वारा आनलाईन आवेदन करें। प्राप्त आवेदनों में स्कोर कार्ड के अनुसार प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी का चयन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के द्वारा किया जायेगा। स्कोर कार्ड के अनुसार आयु पर 15 अंक, शौक्षिक योग्यता पर 15 अंक, तकनीकी योग्यता पर 10 अंक, राशनकार्ड पर 10 अंक परिवार की वार्षिक आय पर 10 अंक, स्वयं के मकान / भवन / जमीन पर 10 अंक, सम्बन्धित ट्रेड विशेष पर पूर्व में जानकारी हेतु 05 अंक, प्रशिक्षण उपरान्त व्यवयाय लगाने पर वित्तीय प्रबन्धन पर 20 अंक, बैंक में खाता संचालन की स्थिति पर 5 अंक की अधिकतम सीमा रखी गयी है। प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण अवधि 15 दिन हेतु प्रत्येक दिन रू0 250.00 की दर से छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का प्राविधान है। ग्रामीण क्षेत्र, नगर पंचायत (जिनकी जनसंख्या 20000 से अधिक न हो) के आवेदक ही प्रशिक्षण हेतु पात्र होगें एवं सम्बन्धिम अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष के मध्य हो।
विस्तृत जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार, सिंह के सी०यू०जी० नम्बर 7408410727 एवं 9580503142 पर अथवा कम्प्यूटर सहायक अभिषेक श्रीवास्तव के मो०नं० 7652029574 पर बात कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आनलाईन आवेदन उपरोक्त पोर्टल पर दिनांक 10 सितंबर 2024 तक कर सकते है।

