पंश्याम त्रिपाठी
नवाबगंज,गोंडा।सरयू घाट पुलिस चौकी की ग्राम पंचायत फत्तेपुर में लक्ष्मी गुप्ता के मकान में किराये दार महिला का मिला शव मिला है। पुलिस जांच मे जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो महिला के पेट पर चोट के निशान है। उसका एक बच्चा भी था, बच्चा सहित महिला का परिवार लापता बताया जाता है। घटना की सूचना पर सीओ तरबगंज विनय सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में लगी है ।
आदर्श थाना नवाबगंज के फत्तेपुर गांव मे स्थित लक्ष्मी गुप्ता का मकान है। मकान के दूसरे मंजिला पर किराए दार रहता था। मकान में एक महिला का सड़ा गला शव मिला है। शव की गंध से घर के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय चौकी पर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस टीम ने शव को लेकर जांच शुरु कर दी है ।
वहीं गांव के लोगों का मानना है कि इस कमरे मे एक इलाहाबाद का किरायेदार रहता था।उसके जाने के बाद इस कमरे मे कोई नहीं आया है।इस घटना के बाबत थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।फिलहाल अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।मौके पर सीओ विनय सिंह,क्राइम इंसपेक्टर राधेश्याम यादव,सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह,विपिन सिंह,सुनील यादव,देशदीप गिरि,राजकिशोर,विजय सिंह यादव समेत फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।

