महराजगंज तराई,बलरामपुर।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर की ग्राम पंचायत गुलरिहा हिसामपुर में बीते एक सप्ताह से उल्टी दस्त का प्रकोप फैला है। एक ओर जहां पुराने मरीज ठीक हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उल्टी दस्त के नए मरीज निकलकर सामने आ रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में कैंप लगाकर घर-घर दवा वितरण कर रही है। डॉ० केशव प्रसाद चौधरी ने बताया कि आज उल्टी दस्त के 10 नए मरीज निकाल कर सामने आए हैं। जिनमें से दो की हालत नाजुक थी उनको सीएचसी तुलसीपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बाकी लोगों का इलाज पीएच सी गुलरिया हिसामपुर में चल रहा है।
नए मरीज में रेस 5 वर्ष, नसरीन 12 वर्ष, नितिन पाठक 11 वर्ष,महताब 3 वर्ष, फरजाना 13 वर्ष, इनाया 18 iमाह, सायबा 28 वर्ष, कुमकुम 12 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, रुखसाना 55 वर्ष है। इनमे से रेस 5 वर्ष व नासरीन 12को सीएचसी तुलसीपुर रेफर किया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर सुमन कुमार चौहान ने बताया की स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के तैनाती कर दी गई है तथा स्वास्थ्य विभाग टीम के द्वारा घर-घर जाकर जांच करके दवा वितरण कर रही है अधिकांश पुराने मरिज ठीक भी हो चुके हैं।

