गोंडा।शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा पार्टी सदस्यता अभियान 2024 को लेकर जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला प्रभारी,एमएलसी विजय बहादुर पाठक रहे।अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व संचालन जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर ने किया।

मीडिया प्रभारी व सदस्यता अभियान के सहसंयोजक राघवेंद्र ओझा पट्टू ने कहा कि 1 सितंबर 2024 से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का प्राथमिक सदस्यता शून्य कर दी गई है।सभी को भारतीय जनता पार्टी का पुनः सदस्य बनना होगा।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हम एक विचार के साथ जुड़े हैं। और उस विचार के प्रवाह के लिए विस्तार जरूरी है। नदी और तालाब में यही एक प्रमुख अंतर भी होता है।विस्तार एक शतक चलने वाली प्रक्रिया है चाहे जीवन में हो या फिर संगठन में।
वर्ष 2014 में राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा समय में गृह मंत्री अमित शाह ने संगठन विस्तार हेतु पहली बार डिजिटल सदस्यता का शुभारंभ किया था। उस समय हम सभी ने नंबर मिला कर भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की थी।जिसका 2019 व 2022 में विस्तार किया गया था।अब पुनः 2024 में भारतीय जनता पार्टी अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है।उन्होंने कहा कि आज का प्राथमिक सदस्य कल का भाजपा का सक्रिय नेता हो सकता है, इसकी पहली प्रक्रिया यही है कि हम स्वयं भाजपा का पहले सदस्य बने।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने कहा कि जब हम 1 सितंबर को सदस्यता अभियान प्रारंभ करें तो वह प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसलिए यह कार्यशाला कर रहे हैं।जिले की कार्यशाला के उपरांत सभी मंडलों में 25, 26 व 27 अगस्त में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को सभी बूथों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा का सदस्य बनने के लिए 8800002024 नंबर पर 1 सितंबर से सदस्यता प्रारंभ की जाएगी।भाजपा का सदस्य नमो ऐप एवं कियोस्क कोड के माध्यम से भी बना जा सकता है।सांसद,विधायक सहित जनप्रतिनिधि के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
गोंडा में सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग 2 सितंबर से4 सितंबर के मध्य की जाएगी।
कार्यशाला में प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर पुष्कर मिश्रा, डॉ० रंजन शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह,विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडे,विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा,विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, अकबाल बहादुर तिवारी, सदस्यता अभियान के सहसंयोजक दीपक अग्रवाल, राघवेंद्र ओझा और संदीप सिंह इत्यादि ने अपने-अपने विचार रखें।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे,अनुपम प्रकाश मिश्रा, मनीष सिंह, राजेश राय चंदानी, नीरज मौर्य, अर्जुन प्रसाद तिवारी, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी,जिला मंत्री विनय शर्मा, सोनी सिंह, मधुबाला वर्मा,पुनीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा,केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, राजेश तिवारी,कीर्ति वर्धन सिंह, रंजीत बाबा, अनुराग तिवारी, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा,अविनाश जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नंदकिशोर समेत जिला कार्य समिति के सदस्य,मंडल अध्यक्ष व मंडल की सदस्य्ता अभियान के लोग मौजूद रहे।

