गौरा चौकी,गोण्डा।भारतीय किसान यूनियन ने बभनजोत मे प्रदेश महा सचिव किशन बिहारी वर्मा की अगुवाई में नाग पंचमी पर्व पर शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा केशव नगर ग्रंट पश्चिमी माता सम्मय के स्थान से भिरवा होते हुए घारीघाट चौराहे से खोड़ारे थाने पर जाकर यात्रा का समापन किया।तिरंगा यात्रा में भारत माता की जयकारों के साथ सैकड़ो किसान यात्रा में लगभग 55 ट्रैक्टर के साथ शामिल रहे।प्रदेश महासचिव किशन बिहारी वर्मा ने बताया की यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर पुरे देश मे यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाला जारहा हैँ।

इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान,जिला महामंत्री योगेंद्र यादव,सलाहकाऱ श्याम लाल सोनी,तहसील अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष राम सरन चौधरी,कनिक राम मौर्या,जमुना प्रसाद,पूरन यादव,राम जीत निषाद,मोहम्मद अहमद समेत भाकियू के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

