धानेपुर,गोंडा।महाराजा देवी बक्स सिंह कालेज के प्रांगण में स्थित माता बदल मिश्र मेमोरियल इंटर कालेज में तीन दिनों तक स्काउट गाइड का प्रशिक्षण हुआ।प्रशिक्षण के बाद बच्चों ने श्रृंखला बना कर ब्लॉक मुख्यालय से धानेपुर बाजार तक रैली निकाली। रैली में छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करने व पढ़ी लिखी बेटी रौशनी है घर की सन्देश दिया।ब्लॉक मुख्यालय में खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने स्काउट गाइड की रैली में शामिल बच्चों का स्वागत किया।उसके बाद बच्चों की ये रैली ब्लॉक से होकर धानेपुर थाने में गयी जहां पुलिस कर्मियों ने बच्चों का स्वागत कर उनके द्वारा दिया जा रहा जागरूकता सन्देश के बार में जानकारी ली और छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

एडवांस स्काउट मास्टर मोहम्मद तुफैल ने बताया की प्रशिक्षु छात्रा-छात्राओं को चरित्र गठन,दूसरा ध्वनि स्वास्थ्य की आदतो का निर्माण,हस्तकला,प्रशिक्षण उपयोगी कौशल,फस्ट एड,गाँठ बाँधना,टेंट लगाना और सेवा भावना से प्रशिक्षित किया गया।
विद्यालय में टेंट लगाने की प्रतियोगिता की गई।इस प्रतियोगिता में दो छात्रों की व चार टीम छात्राओं की शामिल रहीं।छात्रों का उत्साह वर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में एस०आई० जगानन पाठक,हेड कांस्टेडल धमेन्द्र यादव का स्काउट मास्टर ने सेल्यूट दे कर स्वागत किया।उसके बाद बच्चों ने बैज से अलंकृत कर फूल मालाओ से स्वागत किया।विद्यालय की संरक्षिका आभा मिश्रा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

