गोंडा।ग्राम पंचायत सचिव को शेखी बघारना डीएम के चौपाल में भारी पड़ गया। जांच में दायित्व निवर्हन में शिथिलता पाये जाने पर डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव ने सचिव शैलेंद्र शाह को निलंबित कर दिया। श्री शाह की जांच बीडीओ बेलसर को दी गई और उन्हे झंझरी ब्लाक से संबंद्ध कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता आशीश कुमार ने डीएम को चौपाल में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सचिव मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। डीएम ने प्रमाण पत्र देने के साथ जांच का आदेश दिया। राम मूर्ति वर्मा ने परिवार रजिस्टर में जीवित को मृतक दिखा दिया। इसके अलावा तीन अन्य शिकायतें मिली थी। डीएम नेहा शर्मा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम ने चौपाल में रौब गालिब करने वाले सचिव को निलंबित कर जांच विडियो को दिया है।

