गोंडा।श्रावण मास पर शिव महापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक आयोजन में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा तिवारी बाबा गोलागंज विनोद टॉकीज से निकलकर चौक बाजार, दुखहरण नाथ मंदिर,स्टेशन रोड होते हुए शारदा लान बड़गांव पुलिस चौकी पर जाकर समाप्ति हुई। कलश यात्रा में महाकाल उज्जैन से रथयात्रा शामिल हुई। इस कलश यात्रा में एक जत्था उज्जैन से भी शामिल हुआ।

कलश यात्रा के आगे- आगे घुड़सवारी पर प्रहरी चल रहे थे, वहीं उज्जैन से शामिल भगवान महाकाल की रथ जिसमें भगवान महाकाल विराजमान रहें।और रथ यात्रा पर पंचवटी श्री सीताराम आश्रम के गुरूवर श्री रवि शंकर जी महाराज के साथ साथ भारी संख्या में श्रद्धालु साथ में रहे।
कलश यात्रा में मुख्य यजमान श्रीमती आरती सोनी व संतोष सोनी रहीं। सवा लाख पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक आज से प्रतिदिन सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक होगा और शिव महापुराण कथा 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगी।यह कार्यक्रम सवा लाख पार्थिव पूजन सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा आयोजन में शिव शंकर सोनी, संतोष सोनी ,अमित सोनी ,संदीप मल्होत्रा ,रवि सोनी,,दीपक मराठा ,सूर्य प्रकाश सोनी, रवि रस्तोगी,दीपेंद्र मिश्रा ,देवेंद्र सोनी ,अंबिका कसौधन, राम शंकर कसौधन, रमेश गुप्ता, डाक्टर अमित गुप्ता ने शिरकत की।

