गोण्डा।श्रावण मास के प्रथम सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल ने दुःखहरण नाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।मंदिर के पास लगी बैरिकेटिंग,मन्दिर व दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल की सतर्कता को परखा,व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए कि दर्शनार्थियों के दर्शन-पूजन में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न न हो,सदैव सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निस्पादन करे।जिससे किसी भी प्रकार की कोई घटना,दुर्घटना न घटित हो।एसपी ने मन्दिर परिसर व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने नगर कोतवाल को बैरिकेटिंग,रूट चार्ट,पार्किंग व्यवस्था व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विशेष दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने श्रद्धालुओं से वार्ता कर बताया कि जलाभिषेक व महिलाओं के दर्शन पूजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।पर्याप्त संख्या में पुरूष व महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगायी गयी है।शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त,भ्रमण कर श्रद्धालुओं और राहगीरों से बातचीत कर सुरक्षा का एहसास कराया।और आपसी भाई-चारा के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से जलाभिषेक को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की।
इस मौके पर नगर कोतवाल उपस्थित रहेे।

