खरगूपुर गोंडा।अपहरण,पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी एक किशोरी को मोहम्मद आसिफ पुत्र जब्बार निवासी दर्जी पूर्वी कस्बा खरगूपुर द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।जिसके बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर उसके विरुद्ध अपहरण,पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक श्री त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय,मुख्य आरक्षी आदित्यनाथ यादव व अमन सिंह की टीम रवाना थी।शनिवार को पृथ्वीनाथ विशुनापुर मार्ग पर चौहट्टा मोड़ के पास से मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।वहीं किशोरी को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भिजवाया गया है।

