गोंडा।पेड़ धरा का आभूषण है और दूर करता है प्रदूषण। इस आधुनिक युग में भी हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है, कि पृथ्वी से प्रदूषण दूर करने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी हिफाजत करें।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल द्वारा चलाया जा रहा अभियान ‘ एक पौधा मां के नाम` के तहत बरगद का पौधा रोपण करने के उपरांत सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने कहा।
श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुआत की है।और यह अभियान जन आंदोलन बन गया है। पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए सभी को पौधरोपण करने के लिए आगे आना चाहिए। घनश्याम जायसवाल बीते कई बरसों से पौधारोपण अभियान चला रहे हैं और उसकी हिफाजत भी कर रहे हैं। उनके अभियान की सराहना करते हुए एमएलसी ने उन्हें बधाई दी।
भाजपा नेता घनश्याम जायसवाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुआत की है। और उन्हें खुशी हो रही है कि वो इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। घनश्याम जायसवाल का मानना है कि पीपल बरगद 24 घंटा ऑक्सीजन देते हैं। और यह अन्य वृक्षों की अपेक्षा बहुत विशाल होते हैं इन पौधो के गोंद को चिड़िया खाती हैं और उनके द्वारा दूरदराज क्षेत्र में यह पौधे उग आते हैं। यह पौधे कई वर्षों तक रहते हैं। बड़े स्थान पर और नदियों के किनारे पीपल बरगद के पौधे लगाकर हम सब को मिलकर नदियों की शोभा बढ़ाये। और मिट्टी कटान को भी रोक सकते हैं। पेड़ पौधे वायु प्रदूषण को कम करते हैं और मानव जीवन में खुशहाली लाते हैं। बारिश का समय पौधारोपण के लिए अनुकूल है। हर लोगों को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

