गोंडा।महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेललसर बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला व मंडलीयअध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और शिक्षाएँ आज के युवाओं के लिए अत्यधिक प्रासंगिक हैं।आत्मनिर्भरता,सभी धर्मों की एकता और शिक्षा के महत्व का उनका संदेश सभी महत्वपूर्ण शिक्षा हैं, जो युवाओं को आधुनिक दुनिया की चुनौतियों और अवसरों से निपटने में मदद कर सकता हैं। गोष्ठी को बृजेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडेय, डॉक्टर पदमनाथ पांडेय,डॉक्टर पवन प्रताप सिंह,एम० एच०अंसारी ने संबोधित किया।

इस मौके पर अनिल कुमार सिंह,मनीष सिंह,सुग्रीव प्रसाद,कन्हैयालाल,पंकज सिंह बाबा,सतपाल सिंह,कृष्ण गोपाल गुप्ता,सतीश कुमार,चंद्रशेखर,शशि कुमार सिंह,राजेश चंद्र पांडे,उमेश चंद्र गुप्ता,रंजीत कुमार,संजीव सिंह,अमित वर्मा,पवन कुमार गुप्ता,लक्ष्मी नारायण मिश्रा,विशाल वर्मा,सुजीत श्रीवास्तव,रघुनाथ द्विवेदी, मोहम्मद यूनुस,देवेंद्र यादव,रामेश्वर प्रताप सिंह,अशोक कुमार,कुंवर भगवती सिंह,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सुरेंद्र यादव योगेंद्र कुमार तिवारी, राजेश वर्मा मौजूद रहे।

