जबीउल्लाह
बलरामपुर।रेहरा बाजार विकासखंड की ग्राम पंचायत नेवादा बंजारन डीह प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में होनहारों का जीवन ही सुरक्षित नहीं है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय जर्जर है। यहां देश के कर्णधारों को विद्यालय के अंदर बैठा कर पठन-पाठन कराया जा रहा है। जिससे नौनिहालों के जीवन के साथ रोज खिलवाड़ किया जा रहा है।

नेवादा के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। जो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय का बरामदा व कमरे काफी जर्जर हो चुके हैं। जिले के शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी की नजरें इस विद्यालय की ओर पड़ती तो इन विद्यालयों की ये स्थिति न होती।

सूबे की सरकार प्राथमिक विद्यालयों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मेंटीनेंस काया कल्प के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी सीएम की अति महत्वाकांक्षी योजना पर पलीता लगा रहे हैं। हल्की बारिश होने से विद्यालय की छत से प्लास्टर टूट कर गिरता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे कभी भी यहां बड़ी अनहोनी हो सकती है।
बोले ग्रामीण हो सकता है हादसा
नेवादा गांव के जबीउल्लाह,अब्दुल रहमान, अब्दुल हमीद,अब्दुल मन्नान,तब्लीगुर रहमान,मजीबुल्लाह,मोहम्मद कलाम ने जिलाधिकारी बलरामपुर से मांग की है कि जर्जर भवन का निरीक्षण कराकर उसे ठीक कराया जाए।

