कटराबाजार।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार के परिसर की सड़क पर बरसात का पानी जमा हो गया है। मरीज गंदे पानी में उतरकर अस्पताल जाने को विवश हैं। बूढ़े व बच्चे गंदे पानी में पिसलकर गिर जाते हैं। फिर गीले होकर उठने के बाद अपने आप को असहज महसूस करते हैं। रियाज़ के कहा मैं अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल लाया हूं। अब बाइक पर ही बैठाकर जलभराव को पार करके अस्पताल जाना पड़ेगा।

अधीक्षक डाक्टर महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सीएचसी परिसर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा गया है। अभी तक कोई जबाब नहीं आया है। नपं के वरिष्ठ लेखाकार एसपी पांडे ने बताया कि कार्ययोजना बन रही है। सीएचसी परिसर की सड़कों को जल्द उच्चीकृत किया जायेगा। जिससे मरीजों को जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।

