गोंडा।वजीरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहरिया में रुपए के लेन देन का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत वजीरगंज थाने में की है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि थाने से कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित सैनिक ने अपनी पीड़ा एसपी विनीत जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सेहरिया निवासी सैनिक कुलदीप सिंह पुत्र शमर बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में लिखा है कि 20 नवंबर 2021 को दुर्जुनपुर घाट निवासी अपने साढू राजेंद्र सिंह पुत्र मनोगी को बेटी की शादी के लिए 04 लाख उधार दिए थे। पीड़ित का कहना है कि उसने ये रुपए अपने चचेरे भाई सुनील सिंह व दूसरे साढू राकेश सिंह के सामने दिया था।शिकायती पत्र मे पीड़ित ने लिखा है कि अब तक राजेंद्र सिंह ने उसे 76,000 रुपए वापस किया।शेष रुपए मांगने पर राजेंद्र सिंह व उनका बेटा प्रवीण कुमार सिंह उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। पीड़ित ने इसकी शिकयत 26 जून को वजीरगंज थाने में की परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़ित का आरोप है कि वजीरगंज थाने में उसे न्याय नहीं मिला। पीड़ित 1 जुलाई 2024 को गोंडा मुख्यालय पहुंचा और पूरे प्रकरण को एसपी विनीत जयसवाल को बताया और कार्रवाई की मांग की है।

