गोंडा।रविवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा व महामंत्री महेंद्र तिवारी के निर्देश पर पत्रकार उत्पीड़न को लेकर सदर तहसील अध्यक्ष ओमचंद शर्मा के नेतृत्व में बहराइच रोड गल्ला मंडी के बगल स्थित वैष्णवी इलेक्ट्रॉनिक्स पर बैठक की गई।

सदर तहसील अध्यक्ष ओमचंद शर्मा ने बैठक के दौरान पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार व उत्पीड़न पर चर्चा करते हुए पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन के सदस्यों के साथ लड़ाई यूनियन हमेशा लड़ती आ रही है, और आगे भी लड़ती रहेगी। संगठन के वरिष्ठ सलाहकार नदीम सिद्दीकी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न पर हम कंधे से कंधा मिलाकर हर संभव मदद की जायेगी। श्री शर्मा ने स्मारिका को लेकर भी चर्चा की, संगठन के हरीश गुप्ता ने वरिष्ठ व क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित करने की सलाह दी। बैठक में राजू मौर्य,प्रवीण श्रीवास्तव,संदीप अवस्थी,संजीव यादव,विजय बिहारी विश्वकर्मा,सुभाष कुमार त्रिपाठी,राकेश कुमार समेत सदर तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकार बैठक में उपस्थित रहे।

