गौराचौकी,गोंडा।इलाकाई विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने विकासखंड छपिया की ग्राम पंचायत नरैचा में रविवार को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 33/11 विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास कर क्षेत्र वासियों को एक बड़ी सौगात दी है।यहां विद्युत उपकेंद्र बन जाने से लगभग 50 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।और ग्रामीणों को अब लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।विद्युत उपकेंद्र लगभग 3 करोड़ की लागत से बनेगा।

उपकेंद्र के भूमि पूजन में विशिष्ट अतिथि देव प्रसाद दास स्वामी, महंत छपिया मंदिर, विक्रम प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडे, कोठारी विष्णु स्वामी, ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, राहुल बरनवाल,अधिशासी अभियंता,आशीष राहुल उपखंड अधिकारी प्रशांत सिंह,गौरव मौर्य,अमित पटेल,धनंजीव कुमार,रत्नेश गुप्ता,विशाल चौरसिया,हर्षवर्धन सिंह,रविदास चौधरी,सागर भगत,जितेंद्र नाथ पांडे,राजन सिंह,विश्वनाथ पाठक,सोनू पांडे,वेद प्रकाश शुक्ला, बाबूलाल वर्मा,जंक्शन तिवारी,विनय वर्मा,इरशाद अहमद,दुर्गा शर्मा,विनय वर्मा,शिवकुमार वर्मा सिंह,राकेश पांडे विजय दत्त सिंह,राजमणि वर्मा,अनिल पांडे, तुषारेन्द्र पांडे,पिंटू सिंह,जयराम वर्मा प्रधान,अंबिका उपस्थित रहे।

