गोण्डा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चलाए जा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 327/24, धारा 379,411 भादवि व 26/41/42 भारतीय वन अधि0 से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त सोनू मौर्या को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद पिकअप व 05 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद किया है।
क्या है मामला
दिनांक 28 जून 2024 को योगेश प्रताप मिश्रा वन रक्षक ने थाना को0 मनकापुर में लिखित तहरीर दी कि शुक्रवार को आरोपी सोनू मौर्य अपने साथियों के साथ जंगल का प्रतिबन्धित सागौन का पेड़ काट रहा था। जिसको मेरे द्वारा पकड़ लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।थाना मनकापुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया।
आरोपी गिरफ्तार
सोनू मौर्या पुत्र ओमप्रकाश मौर्या नि0 जटमलपुर वजीरगंज जनपद गोण्डा।
दर्ज अभियोग
मु0अ0सं0-327/24,धारा 379,411 भादवि व 26/41/42 भारतीय वन अधि0 थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
वन दरोगा आज्ञाराम मौर्या अपने
हमराहियो के साथ टीम में शामिल रहे।

