बेलसर।बकाया मानदेय भुगतान न किए जाने से नाराज रोजगार सेवक ब्लाक पर एकत्रित होकर भुखमरी पर पहुंचने का की बात कहते हुए खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्रा को ज्ञापन देकर बकाया मानदेय भुगतान दिलाने की मांग की।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष चन्द्र भूषण सिंह की अगुवाई में रोजगार सेवक खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर। एकत्रित होकर ज्ञापन देकर कहा कि वित्तीय वर्ष 2022 -23 में माह जनवरी व फरवरी 2023-24 में 11 रोजगार सेवकों को छोड़कर शेष 31 रोजगार सेवकों का किसी का दो माह, तीन, पांच व 11माह तक का मानदेय वही 2024-25 में अप्रैल से जून तक मानदेय भुगतान बकाया है। वही सभी रोजगार सेवकों की ई पी एफ की धनराशि किस खाते में जमा होती है।इसकी भी जानकारी नहीं है। शासन के मंशानुरूप ग्राम निधि व पन्द्रहवा वित्त का कन्वर्जन किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन कन्वर्जन का कार्य नहीं कराया जाता है। वही बकाया मानदेय भुगतान न मिलने से रोजगार सेवकों के सामने भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। वही बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराना है।इस दौरान चन्द्र भूषण सिंह,रमेश तिवारी,सिद्ध नाथ तिवारी,विनय यादव,दिलीप तिवारी,अमरेश पाल,सज्जाद,इंद्रेश यादव,घनश्याम शुक्ल सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।

