गोण्डा।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।मंडल बेलसर के डिडिसिया कला सेक्टर के मन्नीपुरवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख मनोज पांडेय रहे।

उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,तदुपरांत प्रधान प्रतिनिधि शुभम उपाध्याय,सेक्टर संयोजक अरविंद मिश्रा,महामंत्री विजय दुबे आदि के साथ आम का पौधा रोपित किया और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस मौके पर मुरलीधर पांडे,भूपेंद्र मिश्रा,अनिल मौर्य,महंत लाल,अमित मिश्रा,सतराम सिंह,शिवकुमार तिवारी,सूरज तिवारी,जग प्रसाद,नंदकिशोर मिश्रा विक्की मिश्रा,प्रिंस मिश्रा,आकाश तिवारी,सरोज कुमार उपस्थित रहे।

