कानपुर।देश के सबसे बड़ी औद्योगिक महानगर कानपुर को मेट्रो का सौगात जल्द ही मिलेगा। जिसकी कवायद चल रही है।
तेज नगर में रात-दिन मेट्रो का कार्य प्रगति पर है। जिसे शीघ्र पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लखनऊ मेट्रो के साथ-साथ कार्रवाई संस्था आफकोंस सेम इंडिया कंसोर्टियम बराबर दिन-रात काम को प्रगति देने में लगीं हुईं हैं। हमारे संवादाता वीरेंद्र सिंह सेंगर ने जब कानपुर महानगर के रेलवे स्टेशन घंटाघर का जायजा लिया तो देखा की रात्रि में यहां कार्य हो रहा है। कार्यस्थल पर सिक्योरिटी के माध्यम से अधिकारियों से परमीशन लेकर कार्य के प्रगति की कवरेज स्वयं की जहां पर भारी भरकम मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा था।

सरकार और रेल मंत्रालय देश के प्रमुख शहरों को मेट्रो की सौगात लगातार देने में लगी है। वहीं प्रदेश के महानगर कानपुर जो अपने में एक बहुत बड़ा व्यवसायिक नगर के साथ-साथ देश की प्रगति की रीढ माना जाता है। यहां के वाशिंदों को बहुत दिनों से मेट्रो का इंतजार सता रहा था, जिसे लगता है कि आने वाले समय में शीघ्र ही महानगर को मेट्रो की सौगात मिलेगी।

