कानपुर।कानपुर नगर के शिक्षा क्षेत्र चौबेपुर में एक विद्यालय ऐसा भी है जहां के बच्चे रोज कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं। जी हां ये कान्वेंट स्कूल नहीं है। बंसथी प्राथमिक विद्यालय प्रथम में हो रहा है।
यहां बच्चों को तालीम दे रहे उस्ताद राजन लाल का प्रयास गुल खिला रहा है। इस विद्यालय में बच्चों को बेहतर व मनोरंजक शिक्षण के लिए नए-नए नवाचार किये जा रहे हैं। वो अपने व्यक्तिगत खर्चे से तमाम संसाधन छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने क्षेत्र के गांव की दीवारों,खम्भों पर शैक्षिक सामग्री को पेंट करवा रहे हैं। जिससे बच्चे जब गांव में हो तब भी उन्हें स्कूल जैसा माहौल मिले।
उन्होंने बताया कि विद्यालय का शैक्षिक स्तर, नामांकन,उपस्थिति व रहने के लिए राजन लाल नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। इन्होंने दीवारों पर निपुण लक्ष्य:एक अंकीय जोड़-घटाना हासिल वाले जोड़-घटाना, गुणा,भाग के सवाल कविताएं तथा बिना मात्रा एवं मात्रा वाले शब्द लिख कर अपने विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वो विद्यालय के बच्चों को स्वयं के खर्चे से ड्रेस,स्वेटर, आई कार्ड,टाई बेल्ट व बैग भी देते हैं। बच्चों के प्रति उनके इस समर्पण के लिए अभिभावक व स्कूल के बच्चे उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

