गोंडा।उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने भगवान घनश्याम जी महाराज की जन्म स्थली स्वामीनारायण छपिया धाम से लखनऊ तक बस सेवा की शुरुआत की गई। मंगलवार को मंदिर परिसर से इलाकाई विधायक प्रभात वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस रवाना किया। बस सुबह 7:30 बजे स्वामीनारायण मंदिर से मसकनवा गोंडा होते हुए लखनऊ जाएगी व दूसरी बस कैसरबाग से दिन में 2.30 बजे से वापस छपिया मंदिर 9.20 बजे वापस आयेगी।
जिससे छपिया, गौरा और आसपास इलाकों के लोगों को लखनऊ आने- जाने में सहूलियत होगी। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।स्वामी नारायण जन्मस्थली छपिया धाम से लखनऊ तक सीधे बस सेवा मिलेगी। विधायक के साथ प्रधान प्रतिनिधि सुनील वर्मा ने कहा बस का संचालन प्रतिदिन दिन होता रहेगा। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।कोई भी अतिरिक्त शुल्क किसी भी यात्री से नहीं लिया जाएगा।इस अवसर प्रमुख रूप से अमरजीत श्रीवास्तव चित्र प्रबंधक देवीपाटन मंडल,स्वामी देव प्रसाद जी महंत,कमलेश पाण्डेय,जितेंद्र पाण्डेय,राजन सिंह,सुनील वर्मा,सुरेंदर वर्मा, डाक्टर सुनील यादव,इरसाद अहमद,जकसन तिवारी, विक्रम, बाबूलाल वर्मा,आफताब,राकेश पांडेय,पप्पू वर्मा,रंजीत सुरेंश,पिनटू वर्मा, अशरफ आदि तमाम लोग रहे।

