खरगूपुर,गोंडा।प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें हाई स्कूल व इंटर मीडिएट के मेधावी छात्र छात्राएं शामिल रहीं।शिक्षा क्षेत्र खरगूपुर के बाबू बच्चा सिंह स्मारक इण्टर कालेज देवरिया कला भटपुरवा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें इण्टरमीडिएट में कालेज टॉप करने वाली छात्रा शगुन मिश्रा और हाईस्कूल में कालेज टॉप करने वाले छात्र मो० फैसल अंसारी के साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र/छात्राओं फुल माला पहनाकर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कवीन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो भी विद्यार्थी लगन एवं मेहनत से पढ़ते हैं।सफलता उनकी पैर छूती है।

प्रबंधक रवीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने से सदैव आप जीवन में सफल होंगें।प्रधानाचार्य रोहित तिवारी ने कहा कि जो भी विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आते हैं,उनका हर परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहता है।इस मौके पर पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह,देवेन्द्र कुमार सिंह,राघवेन्द्र सिंह,अशोक कुमार सिंह,यशोदानन्द शुक्ल,पंकज सिंह,डी०पी०सिंह,सुमित श्रीवास्तव,राहुल शुक्ल,अमरीष मिश्रा,रघुनाथ तिवारी,मो० नफीस,मो० समसुददुहा,रूबी सिंह,साक्षी सिंह,प्रतिभा सिंह,सेजल सिंह,राखी,सुनीता सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं रहीं।

