गोंडा।23 अप्रैल को गोंडा ज़िले के इटियाथोक के ग्राम परसिया बहोरी के रहने वाले 4 युवकों की इटियाथोक से खरगूपुर जा रहे रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी,जहाँ आज मसूद आलम खान ने उनके परिजनों से मिलकर दुख का इज़हार कर संवेदना प्रकट की।

आपको बता दें की गोंडा ज़िले के इटियाथोक के रहने वाले मो0 शाहिद उम्र 20 वर्ष,बिलाल अहमद उम्र 21,अहमद 22 वर्ष,रिजवान 19 वर्ष ये चारों एक बाइक पर सवार होकर खरगूपुर जा रहे थे,तभी रास्ते में इनकी तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में चारों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मरने वाले रिजवान व शाहिद इकलौते पुत्र थे।वहीं रिजवान जब 6 माह का था तभी उसके पिता की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।इस दर्दनाक हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया।जहाँ तमाम लोगों ने परिवार से मिलकर दुख,संवेदना प्रकट की।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान नौशहरा में पहुंच कर सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की व अपने गहरे दुख,गम का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिया कि इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।जब भी इन परिवारों को मेरी जरूरत पड़ेगी उनके हर जरूरत में उनके साथ खड़े रहेंगे।

इस मौके पर प्रधान आदिल चौधरी,सपा नेता गोविंद शिल्पकार उर्फ सीटू,सलमान खान,आसिफ लारी,सिरताज मोहम्मद,मो0अख्तर,कृष्ण चंद्र पाण्डेय,विकास गुप्ता,राजेश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

