गोंडा।बालविवाह को रोकने के लिए जिले में संचालित अपराजिता सामाजिक समिति, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में “बच्चों की न्याय तक पहुंच” कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इन संस्थाओं के अथक परियास से जिले के सभी विकास खंडों की महिलाएं दीवालो पर बाल विवाह को रोकने में प्रचार-प्रसार के साथ ही दीवालों पर स्लोगन लेखन कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।अब वो दिन दूर नही जब जिले में 2030 तक बाल विवाह मुक्त हो जायेगा।

महिलाएं इस मुहीम को स्लोगन के माध्यम से खुद दिवालों पर लिखती हैं।और व्हाट्सएप,फेसबुक,इंस्टाग्राम के जरिए जिले के प्रत्येक गांव तक पहुचा रही है।जिससे लोग जागरूक हों और इस मैसेज को अलग-अलग सोशल मीडिया के जरिए दूसरो तक भेज रहे है। और खुद से दिवालो पर स्लोगन लिख कर दूसरो को जागरुक कर रही हैं ।

